ग्वालियर के एजी ऑफिस रोड स्थित मदरसा दारुल उल कुरान पर बाल आयोग और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त छापेमारी कर 7 बच्चियों समेत 22 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।
पन्ना जिले में नाबालिग से दोहरे दुष्कर्म मामले ने प्रशासनिक लापरवाही की पोल खोल दी है। पुलिस ने बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष, सदस्य, महिला एवं बाल विकास अधिकारी और वन स्टॉप सेंटर कर्मचारियों सहित 10 लोगों पर पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि गलत निर्णय से पीड़िता को आरोपी के घर भेजा गया, जहां उसके साथ दोबारा दुष्कर्म हुआ। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि बाकी अभी फरार हैं।














